न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे 18 नवम्बर 2019 से भारत के 47th Chief Justice (मुख्य न्यायाधीश) चुने गए है I इन्होंने जस्टिस रंजन गोगोई का स्थान लिया है और ये लगभग 18 माह तक मुख्य न्यायाधीश रहने के पश्चात् 23 अप्रैल, 2021 को वह सेवानिवृत्त होंगे
अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद पर फैसला देकर 1950 से चल रहे विवाद का पटाक्षेप करने वाली 5 जजों की बेंच में जस्टिस बोबडे भी थे।
Important Facts:-
- भारत का सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) भारत का शीर्ष न्यायिक प्राधिकरण है जिसे भारतीय संविधान के भाग 5, अध्याय 4 के तहत स्थापित किया गया है।
- संविधान में 30 न्यायधीश तथा 1 मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति का प्रावधान है।
- उच्चतम न्यायालय के सभी न्यायाधीशों की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा उच्चतम न्यायालय के परामर्शानुसार की जाती है।
- एच जे कनिया भारत के पहले मुख्य न्यायाधीश थे।
- के एन सिंह सबसे कम अवधि (17 दिन) तक मुख्य न्यायाधीश रहे ।
- वाई वी चंद्रचूड़ सर्वाधिक अवधि (7 years and 4 months) मुख्य न्यायाधीश रहे ।
- सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) के 67 वर्षों के इतिहास में केवल 6 महिलाओं ने ही इसमें न्यायाधीश के पद को सुशोभित किया है। न्यायामूर्ति एम. फातिमा देवी सर्वोच्च न्यायालय में पहली महिला न्यायाधीश थी।
List of Chief Justices of India : -
Name
|
कार्यकाल (Period of office)
|
1. हरिलाल जे. कानिया
|
26 जनवरी, 1950 से 6 नवम्बर, 1951
|
2. पतंजलि शास्त्री
|
7 नवम्बर, 1951 से 3 जनवरी, 1954
|
3. मेहरचन्द महाजन
|
4 जनवरी, 1954 से 22 दिसम्बर, 1954
|
4. बी. के मुखर्जी
|
23 दिसम्बर, 1954 से 31 जनवरी, 1956
|
5. एस. आर. दास
|
1 फरवरी, 1956 से 30 सितम्बर, 1959
|
6. भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा
|
1 अक्टूबर, 1959 से 31 जनवरी, 1964
|
7. पी बी. गजेन्द्र गडकर
|
1 फरवरी, 1964 से 15 मार्च, 1966
|
8. एके. सरकार
|
16 मार्च, 1966 से 29 जून, 1966
|
9. के सुब्बाराव
|
30 जून, 1966 से 11 अप्रैल, 1967
|
10. के एन. वाचू
|
12 अप्रैल, 1967 से 24 फरवरी, 1968
|
11. एम हिदायतुत्ला
|
25 फरवरी, 1968 से 16 दिसम्बर, 1970
|
12. आई. सी. शाह
|
17 दिसम्बर, 1970 से 21 जनवरी, 1971
|
13. एस. एम. सीकरी
|
22 जनवरी, 1971 से 25 अप्रैल, 1973
|
14. ए एन रे
|
26 अप्रैल, 1973 से 28 जनवरी, 1977
|
15. एम. एच. बेग
|
29 जनवरी, 1977 से 21 फरवरी, 1978
|
16. वाई.वी. चंद्रचूड*
|
22 फरवरी, 1978 से 11 जुलाई, 1985
|
17. प्रफुल्लचंद नटवरलाल भगवती
|
12 जुलाई, 1985 से 20 दिसम्बर, 1986
|
18. रघुनन्दन स्वरूप पाठक
|
21 दिसम्बर, 1986 से 18 जून, 1989
|
19. ई. एस. वेंकटरमैया
|
19 जून, 1989 से 17 दिसम्बर, 1989
|
20. सव्यसाची मुखर्जी
|
18 दिसम्बर, 1989 से 25 सितम्बर, 1990
|
21. रंगनाथ मिश्र
|
26 सितम्बर, 1990 से 24 नवम्बर, 1991
|
22. के एन सिह*
|
25 नवम्बर, 19917, 12 दिसम्बर, 1991
|
23. एम एच. कानिया
|
13 दिसम्बर, 1991 से 17 नवम्बर, 1992
|
24. एल. एम. शर्मा
|
18 नवम्बर, 1992 से 11 फरवरी, 1993
|
25. एम एन . वेंकटचलैया
|
12 फरवरी, 1993 से 24 अक्टूबर, 1994
|
26. ए एम. अहमदी
|
25 अक्टूबर, 1994 से 24 मार्च, 1997
|
27. जे. एस. वर्मा
|
25 मार्च, 1997 से 17 जनवरी, 1998
|
28. एम एम पुंछी
|
18 जनवरी, 1998 से 9 अक्टूबर, 1998
|
29. आदर्श सेन आनन्द
|
10 अक्टूबर, 1998 से 31 अक्टूबर, 2001
|
30. एस पी भरूचा
|
1 नवम्बर, 2001 से 5 मई, 2002
|
31. बी. एन किरपाल
|
6 मई 2002 से 7 नवम्बर, 2002
|
32. गोपाल बल्लभ पटनायक
|
8 नवम्बर, 2002 से 18 दिसम्बर, 2002
|
33. वी. एन . खरे
|
19 दिसम्बर, 2002 से 1 मई, 2004
|
34. एस. राजेन्द्र बाबू
|
2 मई, 2004 से 31 मई, 2004
|
35. रमेश चन्द लाहौटी
|
1 जून 2004 से 31 अक्टूबर, 2005
|
36. योगेश कुमार सब्बरवाल
|
1 नवम्बर, 2005 से 13 जनवरी, 2007
|
37. के जी बालकृष्णन
|
14 जनवरी, 2007 से 11 मई, 2010
|
38. एस. एच. कपाडिया
|
12 मई, 2010 से 28 सितम्बर, 2012
|
39. अल्तमस कबीर
|
29 सितम्बर, 2012 से 18 जुलाई, 2013
|
40. पी सदाशिवम
|
19 जुलाई, 2013 से 26 अप्रैल, 2014
|
41. आर. एम. लोढा
|
27 अप्रैल, 2014 से 27 सितम्बर, 2014
|
42. एच एल. दतू
|
28 सितम्बर, 2014 से 2 दिसम्बर, 2015
|
43. टीएस. ठाकुर
|
3 दिसम्बर 2015 से 3 जनवरी, 2017
|
44. जगदीश सिंह खेहर
|
4 जनवरी, 2017 से 27 अगस्त, 2017
|
45. दीपक मिश्र
|
28 अगस्त, 2017 से 1 अक्टूबर, 2018
|
46. रंजन गोगोई
|
2 अक्टूबर, 2018 से 17 नवम्बर, 2019
|
47. न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे
|
18 नवम्बर, 2019 से……….
|
No comments:
Post a Comment