Dec 29, 2020

Rajasthan Patwari Exam Date - 2020

 

राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा Exam Date - 23 & 24 October 2021




           राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा (Direct Recruitment of Patwari - Rajasthan) 2019 के Exam 23 & 24 October 2021 कर दी हैं। दिसंबर 2019 में भरे गए 4421 पदों के लिए लगभग 15 लाख 62 हजार 995 आवेदन आए हैं।

For Patwari Exam Syllabus - Rajasthan Patwari Exam Syllabus 2020


Rajasthan Patwari Exam 2020 परीक्षा प्रवेश पत्र बोर्ड (RSMSSB) की वेबसाइट से 14 October 2021 
से जारी किए जाएंगे। -  Click Hare 


**Best of Luck for Exam to all** 

Nov 4, 2020

राजस्थान की लोकदेवियां (Lok Deviya)

राजस्थान की लोकदेवियां ( Folk Goddesses of Rajasthan)


  • हिचकी माता  -  सरवाड़ (अजमेर)
  • जिलाडी माता  -  बहरोड़ (अलवर)
  • अम्बिका माता  -  जगत (उदयपुर)
  • बाण माता  -  उदयपुर सिसोदिया वंश की कुल देवी
  • बिखडी माता  -  उदयपुर
  • आमजा माता  -  केलवाडा (उदयपुर)
  • उन्टाला माता  -  वल्लभ नगर (उदयपुर)
  • धूणी माता -डबोक (उदयपुर)
  • भदाणा माता  -  कोटा
  • आवरी माता- निकुम्भ (चित्तौड़गढ) यहां लकवे का इलाज होता है
  • सीता माता- बडी सादडी (चित्तौड़गढ)
  • कुण्डालिनी माता- राश्मी (चित्तौड़गढ)
  • बडली माता-चित्तौड़गढ़ छीपों का अंकोला (बेडच नदी के किनारे)
  • मनसा देवी  -  चुरू
  • छीक माता  -  जयपुर
  • जमुवाय माता-जमवारामगढ़ (जयपुर) कच्छवाह वंश की कुल देवी।
  • नगटी माता  -  जयपुर
  • महामाई माता- रेनवाल (जयपुर)
  • ज्वाला माता  -  जोबनेर (जयपुर) खंगारातो की कुल देवी
  • क्षेमकारी माता- भीनमाल (जालौर)
  • सुभद्रा माता -भाद्राजूण (जालौर)
  • सुंन्धा माता -सुन्धा पर्वत (जालौर)
  • खोडिया देवी  -  जैसलमेर
  • पीपाड़ माता- ओशिया (जोधपुर)
  • हींगलाज माता  -  नारलाई (जोधपुर)
  • सेणी माता  -  जोधपुर
  • लटियाल भवानी -जोधपुर (कल्ला समाज की कुल देवी। इन्हे खेजड़ बेरी राय भवानी भी कहते है।
  • चौथ माता  -  चौथ का बरवाडा (सवाई माधोपुर)
  • हर्षत माता  -  आभानेरी (दौसा)
  • बिजासणी माता  -  लालसौट (दौसा)
  • भांवल माता  -  नागौर
  • दधिमति माता- गोठ मांगलोद (नागौर)
  • मगरमण्डी माता  -  नीमाज (पाली)
  • सुगाली माता- आउवा (पाली)
  • भंवर माता- छोटी सादडी (प्रतापगढ)
  • छीछ माता  -  बांसवाड़ा
  • त्रिपुरा सुन्दरी माता /तरतई माता/त्रिपुरा महालक्षमी -तलवाडा (बांसवाडा) *पांचाल जाति की कुल देवी*
  • नागणेची माता  -  नगाणा गांव (बाडमेर)
  • राणी भटियाणी  -  जसौल (बाडमेर)
  • खूबड़ माता  -  सिवाणा (बाड़मेर)
  • विरात्रा माता  -  बाड़मेर
  • सीमलमाता- बसंतगढ़ (बाड़मेर)
  • कुशाल माता- बदनोर (भीलवाडा)
  • आसपुर माता  -  आसपुर तह (डूंगरपुर)
  • जोगणिया माता  -  भीलवाडा
  • अधर देवी /अर्बुदा देवी  -  माऊंट आबू
  • घेवर माता  -  राजसमंद
  • चार भुजा देवी  -  खमनौर (राजसमंद)
  • भद्रकाली माता  -  हनुमानगढ़

Jan 10, 2020

Rajasthan Patwari Exam Vacency 2019

Patwar Direct Recuriment - 2019


राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), Jaipur ने पटवारी (Patwar Direct Recuriment - 2019) के 4207 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के अनुरूप योग्यता रखने वाले उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की Official वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से Online आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी 2020 से शुरू हो गई है  और 19 फरवरी 2020 को रात 11.59 बजे तक चलेगी।

पदों का विवरण (Total Posts of Patwari 2019 )

पद- पटवारी (PatwarI)

विभाग- राजस्व मंडल राजस्थान, अजमेर

पद संख्या - कुल- 4421 (गैर अनुसूचित क्षेत्र- 3815, अनुसूचित क्षेत्र- 606)



Apply Online Start:- 20 January 2020

Last Date of Apply Online: - 19 February, 2020 (11:59 PM) - CLOSED

आयुसीमा (1 जनवरी 2020 को)

न्यूनतम- 18 साल

अधिकतम- 40 साल

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री के अलावा भर्ती विज्ञापन में बताए गए मान्यता प्राप्त संस्थानों में से किसी एक से Computer की पढ़ाई का सर्टिफिकेट/डिग्री/डिप्लोमा होना आवश्यक। 


वेतनमान - पे-मैट्रिक्स लेवल- L-5 / न्यूनतम वेतन- 20800 रु.

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग/आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग- 450 रु

अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग- 350 रु

अनुसूचित जाति/जनजाति/ दिव्यांगजन/सभी श्रेणी जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम है- 250 रु

चयन प्रक्रिया  

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। 

परीक्षा की तिथी, समय एवं स्थान  की सूचना के लिये - Click Here

For Detailed Notification Of Patwari Dircet recuriment 2019 - Please Click 


What is Corona Virus ??

About Coronaviruses


             पिछले कुछ दिनों से एक वायरस चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसने एशियाई देशों के साथ-साथ अब अमेरिका और यूरोप तक के लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। यह वायरस है - कोरोना वायरस (Coronavirus) - This new virus was temporarily named “2019-nCoV.”

       कोरोना वायरस की पुष्टि सबसे पहले दिसंबर 2019 में चीन के वुहान (Wuhan City) शहर में हुई थी ! WHO के अनुसार, यह वाइरस सी-फूड से जुड़ा है , दुनिया के करीब 16 देश इसकी चपेट में हैं। साउथहैम्पटन यूनिवर्सिटी के अध्ययन के मुताबिक, संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा थाईलैंड में है। लिस्ट में जापान दूसरे और हॉन्गकॉन्ग तीसरे नंबर पर है। इस लिस्ट में भारत का नंबर 23वां है

       वैज्ञानिकों का कहना है कि पूरे एशिया में फैलने वाला घातक वायरस उम्मीद से कहीं ज्यादा संक्रामक है. यह एक वायरस जो खांसी या संक्रमित व्यक्ति की छींक से ही दूसरे तक फैल सकता है I कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा इसे अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया जा सकता है !

क्या है Coronavirus  ?

   कोरोना वायरस एक RNA वायरस है, जिसका मतलब ये है कि यह एक शरीर के अंदर कोशिकाओं में टूट जाता है और उनका उपयोग खुद को पुन: उत्पन्न करने के लिए करता है। यह बिल्कुल नए तरह का कोरोना वायरस है, जो पशुओं से इंसान तक पहुंचा है, इस तरह का वायरस पहले कभी नहीं देखा गया है इसलिए इसके बारे में ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में सिर्फ खांसी और छींक के ज़रिए लोगों में फैल सकती है।

कोरोना वायरस के लक्षण

    इस वायरस के लक्षण निमोनिया की ही तरह हैं, लेकिन अगर केस गंभीर हो जाए तो इस इंफेक्शन की वजह से सीवियर अक्यूट रेस्पिरेटरी सिन्ड्रोम, किडनी फेलियर या मल्टीपल ऑर्गन फेलियर तक हो सकता है जिस वजह से मौत हो सकती है।

कोरोना वायरस का इलाज

    अभी तक कोरोना वायरस से निजात पाने के लिए कोई वैक्सीन भी उपलब्ध नहीं है। इस वायरस के इलाज के लिए वैक्सीन बनाने का काम वैज्ञानिक कर रहे हैं। लक्षणों के आधार पर इसका इलाज सामान्य कोल्ड की बीमारी की तरह ही किया जा रहा है, जिसमें खूब सारा आराम करने के साथ फ्लूइड्स का ज्यादा सेवन करने की सलाह दी जा रही है, और बुखार और गला खराब की दवा दी जाती रही है।

WHO ने कुछ गाइडलाइंस भी दिए हैं ताकि इस जानलेवा बीमारी को फैलने से रोका जा सके :- 




Jan 4, 2020

Current Affairs GK in Hindi - December 2019


December 2019 - Current Affairs GK


Q: 1- भारत के 47वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे चुना गया है ?
Ans: जस्टिस शरद अरविंद बोबडे (एस ए बोबडे)  - 18 नवंबर 2019 - इन्होने न्यायाधीश रंजन गोगोई का स्थान लिया है 

Q: 2- श्रीलंका के राष्ट्रपति जो की हाल ही में अपनी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा पर 28 नवंबर 2019 को भारत आये थे, का नाम क्या है ?
Ans: राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे  - ये श्रीलंका के सातवें राष्ट्रपति है 

Q: 3- भारत के पहले सबसे बड़े जैव प्रौद्योगिकी सम्मेलन ग्लोबल बायो-इंडिया समिट- 2019 का आयोजन कहाँ किया गया था 
Ans: नई दिल्ली में 

Q: 4- दुनिया के पहले पूरी तरह इलेक्ट्रिक कमर्शियल विमान का सफल परीक्षण किस देश द्वारा किया गया है ?
Ans: कनाडा द्वारा 

Q: 5- भारत में कुल कितने केंद्र शासित प्रदेश है ?
Ans: 8 - दमन दीव तथा दादरा और नगर हवेली के एकीकरण के पश्चात अब भारत में 8 केंद्र शासित प्रदेश हो गए है 

Q: 6- हज प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाने वाला विश्व का पहला देश है ?
Ans: भारत 

Q: 7- देश का नया नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (24वां महालेखा नियंत्रक) किसे चुना गया है ?
Ans: सोमा रॉय बर्मन


Q: 8- गूगल की मूल कंपनी 'अल्फाबेट' का सीईओ किसे चुना गया है ?
Ans: सुंदर पिचाई - जो की कंपनी के सह-संस्थापक लैरी पेज का स्थान लेंगे

Q: 9- आरबीआई ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए देश की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर कितने प्रतिशत कर दिया है ?
Ans: 5 प्रतिशत

Q: 10- वैश्विक जलवायु जोखिम सूचकांक (Global Climate Risk Index) 2019 के अनुसार भारत जलवायु परिवर्तन से प्रभावित देशों की सूची में कौनसे स्थान पर हैं ?
Ans: पांचवें स्थान पर ( जापान, फिलीपींस, जर्मनी और मेडागास्कर क्रमश: पहले 4 स्थान पर है )

Q: 11- जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (Climate Change Performance Index-CCPI) 2019 के अनुसार भारत शीर्ष 10 देशों में शामिल हुआ है, भारत का स्थान कौनसा है ?
Ans: 9वें स्थान पर (स्वीडन चौथे स्थान पर और डेनमार्क पांचवें स्थान पर है_ Note:- कोई भी देश सभी मानकों पर 100 प्रतिशत उत्कृष्ट प्रदर्शन नहीं कर सका, इसलिए इस सूची में पहले तीन स्थान खाली हैं.

Q: 12- मिस यूनिवर्स 2019 किसे चुना गया है ?
Ans: जोजिबिनी टूंजी (दक्षिण अफ्रीका)

Q: 13- मिस वर्ल्ड 2019 किसे चुना गया है ?
Ans: टोनी एन सिंह (जमैका )

Youngest Prime Minister of Finland - Sanna Marin
Q: 14- हाल ही में सना मारिन को विश्व की सबसे युवा प्रधानमंत्री चुना गया है, वे किस देश की प्रधानमंत्री बनी है ?
Ans: फिनलैंड ( सना मारिन ने 34 वर्ष में यह पद धारण कर सबसे युवा प्रधानमंत्री बनी है )

Q: 15- टाइम पत्रिका द्वारा 'Time's Person of the Year 2019' किसे चुना गया है  ?
Ans: ग्रेटा थनबर्ग (जलवायु परिवर्तन पर्यावरण कार्यकर्ता)

Q: 16- ‘इंद्र-2019’ क्या है और यह क्यों चर्चित है ?
Ans: यह दिसंबर 2019 में आयोजित भारत और रूस की सेनाओं के बीच हुआ संयुक्त युद्धाभ्यास था, जिसका उद्देश्य ग्लोबल आतंकी खतरों से निपटना है 

Q: 17- फोर्ब्स द्वारा जारी 2019 विश्व की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण किस स्थान पर हैं ?
Ans: 34वें स्थान पर (इस सूची में शीर्ष स्थान पर एंजेला मर्केल (जर्मनी की चांसलर) हैं 

Q: 18- भारत के नए थलसेना प्रमुख के रूप में किसे चुना गया है ?
Ans: लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ( इन्होंने सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत का स्थान लिया है )

Q: 19- One डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो बार हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर कौन है ?
Ans: कुलदीप यादव

Q: 20- भारत का पहला ट्रांसजेंडर विश्वविद्यालय कहाँ खोला जा रहा है ?
Ans: कुशीनगर (उत्तर प्रदेश )

Q: 21- भारत के व्यापारिक संगठनों के संघ 'फिक्की' का अध्यक्ष किसे बनाया गया है ?
Ans: संगीता रेड्डी (प्रबंध निदेशक-अपोलो हॉस्पिटल ग्रुप)

Q: 22- सिनेमा क्षेत्र के सर्वोच्च सम्मान 50 वां दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड किसे प्रदान किया गया है ?
Ans: अमिताभ बच्चन को फिल्म उद्योग में उनके योगदान हेतु 

Q: 23- National Film Award 2019 में किस Movie को बेस्ट हिंदी फिल्म का पुरस्कार दिया गया है ?
Ans: अंधाधुन

Q: 24- National Film Award 2019 में Best Actor (अभिनेता) का पुरस्कार किसे दिया गया है ?
Ans: आयुष्मान खुराना को फिल्म 'अंधाधुन' और विक्की कौशल को 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के लिए 

Q: 25- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूजल स्तर को बढ़ाने व प्रबंधन के उद्देश्य से दिसंबर 2019 में शुरू की योजना कौनसी है ?
Ans: अटल भूजल योजना (पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती के अवसर पर यह योजना शुरू की गई )

Q: 26- कारगिल युद्ध का ‘HERO’ भारतीय वायु सेना का मुख्य लड़ाकू विमान जिसे दिसंबर 2019 में सेवानिवृत्त किया गया है ?
Ans: मिग-27 फाइटर जेट

Q: 27- विजडन द्वारा सदी के पांच बेहतरीन खिलाड़ियों की सूची में शामिल भारतीय क्रिकेटर का नाम क्या है ?
Ans: विराट कोहली

Q: 28- वर्ल्ड रेपिड महिला शतरंज चैंपियनशिप 2019 का खिताब किसने जीता है ?
Ans: कोनेरू हंपी 


Jan 2, 2020

Chief of Defence Staff ( CDS) - India


Chief of Defence Staff ( CDS) -India / रक्षा प्रमुख



     जनरल बिपिन रावत ( पूर्व थलसेना प्रमुख ) को 1 जनवरी 2020 को भारत का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ (CDS) नियुक्‍त किया है।

    चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (रक्षा प्रमुख) जल, थल और वायु तीनों सेनाओं के पेशेवर त्रि-सेवा प्रमुख और भारत सरकार (रक्षा मंत्रालय) के प्रमुख सैन्य सलाहकार है। इनमें नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल, न्यूक्लियर कमांड अथॉरिटी और डिफेंस प्लानिंग कमेटी शामिल है।

सीडीएस (CDS) की बेसिक यूनिफॉर्म उनकी सर्विस के हिसाब से होगी। केवल उसमें रैंक के बैज और लोगो चेंज होंगे।

जनरल बिपिन रावत रक्षा मंत्रालय में गठित नए विभाग ‘डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स’ के सचिव होंगे

सीडीएस के प्रमुख कार्य:

Ø  CDS के पास तीनों सेनाओं के प्रशासनिक कार्यों के साथ इनसे जुड़ी एजेंसियों, संगठनों तथा साइबर (Cyber) और स्पेस (Space) से संबंधित कार्यों की कमान भी होगी।

Ø  CDS की मुख्य जिम्मेदारी ऑपरेशन के दौरान एकजुटता को बढ़ाना है। इसमें लॉजिस्टिक, कम्युनिकेशन, सपोर्ट सर्विस, रिपेयर और मेंटेंनेंस, ट्रेनिंग एंड ट्रांसपोर्ट जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

Ø  CDS की परमाणु कमान में अहम भूमिका, परमाणु बटन दबाने के मामले में प्रधानमंत्री के प्रधान सैन्य सलाहकार होंगे।

Ø  CDS का किसी सैन्य कमांड पर कोई नियंत्रण नहीं हाेगा। तीनों सेनाओं का ऑपरेशनल संचालन उनके प्रमुखों के पास ही रहेगा।

Ø  CDS रक्षा मंत्री की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद और एनएसए की अध्यक्षता वाली रक्षा नियोजन समिति का सदस्य भी होगा।

Ø  अनावश्यक खर्च में कमी करके सशस्त्र बलों की लड़ाकू क्षमता बढ़ाने के लिए तीनों सेवाओं के कामकाज में सुधारों को लागू करना


Tranding Post

RPSC 2nd Grade Teacher 2022 Exam Date Schedule

RPSC Announced Tentative Exam Date 2022 schedule for below mentioned Competitive Exams  RPSC द्वारा विभिन्न संवीक्षा/भर्ती परीक्षाएं निम्नां...

Top 10 Posts