Jan 4, 2020

Current Affairs GK in Hindi - December 2019


December 2019 - Current Affairs GK


Q: 1- भारत के 47वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे चुना गया है ?
Ans: जस्टिस शरद अरविंद बोबडे (एस ए बोबडे)  - 18 नवंबर 2019 - इन्होने न्यायाधीश रंजन गोगोई का स्थान लिया है 

Q: 2- श्रीलंका के राष्ट्रपति जो की हाल ही में अपनी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा पर 28 नवंबर 2019 को भारत आये थे, का नाम क्या है ?
Ans: राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे  - ये श्रीलंका के सातवें राष्ट्रपति है 

Q: 3- भारत के पहले सबसे बड़े जैव प्रौद्योगिकी सम्मेलन ग्लोबल बायो-इंडिया समिट- 2019 का आयोजन कहाँ किया गया था 
Ans: नई दिल्ली में 

Q: 4- दुनिया के पहले पूरी तरह इलेक्ट्रिक कमर्शियल विमान का सफल परीक्षण किस देश द्वारा किया गया है ?
Ans: कनाडा द्वारा 

Q: 5- भारत में कुल कितने केंद्र शासित प्रदेश है ?
Ans: 8 - दमन दीव तथा दादरा और नगर हवेली के एकीकरण के पश्चात अब भारत में 8 केंद्र शासित प्रदेश हो गए है 

Q: 6- हज प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाने वाला विश्व का पहला देश है ?
Ans: भारत 

Q: 7- देश का नया नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (24वां महालेखा नियंत्रक) किसे चुना गया है ?
Ans: सोमा रॉय बर्मन


Q: 8- गूगल की मूल कंपनी 'अल्फाबेट' का सीईओ किसे चुना गया है ?
Ans: सुंदर पिचाई - जो की कंपनी के सह-संस्थापक लैरी पेज का स्थान लेंगे

Q: 9- आरबीआई ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए देश की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर कितने प्रतिशत कर दिया है ?
Ans: 5 प्रतिशत

Q: 10- वैश्विक जलवायु जोखिम सूचकांक (Global Climate Risk Index) 2019 के अनुसार भारत जलवायु परिवर्तन से प्रभावित देशों की सूची में कौनसे स्थान पर हैं ?
Ans: पांचवें स्थान पर ( जापान, फिलीपींस, जर्मनी और मेडागास्कर क्रमश: पहले 4 स्थान पर है )

Q: 11- जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (Climate Change Performance Index-CCPI) 2019 के अनुसार भारत शीर्ष 10 देशों में शामिल हुआ है, भारत का स्थान कौनसा है ?
Ans: 9वें स्थान पर (स्वीडन चौथे स्थान पर और डेनमार्क पांचवें स्थान पर है_ Note:- कोई भी देश सभी मानकों पर 100 प्रतिशत उत्कृष्ट प्रदर्शन नहीं कर सका, इसलिए इस सूची में पहले तीन स्थान खाली हैं.

Q: 12- मिस यूनिवर्स 2019 किसे चुना गया है ?
Ans: जोजिबिनी टूंजी (दक्षिण अफ्रीका)

Q: 13- मिस वर्ल्ड 2019 किसे चुना गया है ?
Ans: टोनी एन सिंह (जमैका )

Youngest Prime Minister of Finland - Sanna Marin
Q: 14- हाल ही में सना मारिन को विश्व की सबसे युवा प्रधानमंत्री चुना गया है, वे किस देश की प्रधानमंत्री बनी है ?
Ans: फिनलैंड ( सना मारिन ने 34 वर्ष में यह पद धारण कर सबसे युवा प्रधानमंत्री बनी है )

Q: 15- टाइम पत्रिका द्वारा 'Time's Person of the Year 2019' किसे चुना गया है  ?
Ans: ग्रेटा थनबर्ग (जलवायु परिवर्तन पर्यावरण कार्यकर्ता)

Q: 16- ‘इंद्र-2019’ क्या है और यह क्यों चर्चित है ?
Ans: यह दिसंबर 2019 में आयोजित भारत और रूस की सेनाओं के बीच हुआ संयुक्त युद्धाभ्यास था, जिसका उद्देश्य ग्लोबल आतंकी खतरों से निपटना है 

Q: 17- फोर्ब्स द्वारा जारी 2019 विश्व की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण किस स्थान पर हैं ?
Ans: 34वें स्थान पर (इस सूची में शीर्ष स्थान पर एंजेला मर्केल (जर्मनी की चांसलर) हैं 

Q: 18- भारत के नए थलसेना प्रमुख के रूप में किसे चुना गया है ?
Ans: लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ( इन्होंने सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत का स्थान लिया है )

Q: 19- One डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो बार हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर कौन है ?
Ans: कुलदीप यादव

Q: 20- भारत का पहला ट्रांसजेंडर विश्वविद्यालय कहाँ खोला जा रहा है ?
Ans: कुशीनगर (उत्तर प्रदेश )

Q: 21- भारत के व्यापारिक संगठनों के संघ 'फिक्की' का अध्यक्ष किसे बनाया गया है ?
Ans: संगीता रेड्डी (प्रबंध निदेशक-अपोलो हॉस्पिटल ग्रुप)

Q: 22- सिनेमा क्षेत्र के सर्वोच्च सम्मान 50 वां दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड किसे प्रदान किया गया है ?
Ans: अमिताभ बच्चन को फिल्म उद्योग में उनके योगदान हेतु 

Q: 23- National Film Award 2019 में किस Movie को बेस्ट हिंदी फिल्म का पुरस्कार दिया गया है ?
Ans: अंधाधुन

Q: 24- National Film Award 2019 में Best Actor (अभिनेता) का पुरस्कार किसे दिया गया है ?
Ans: आयुष्मान खुराना को फिल्म 'अंधाधुन' और विक्की कौशल को 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के लिए 

Q: 25- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूजल स्तर को बढ़ाने व प्रबंधन के उद्देश्य से दिसंबर 2019 में शुरू की योजना कौनसी है ?
Ans: अटल भूजल योजना (पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती के अवसर पर यह योजना शुरू की गई )

Q: 26- कारगिल युद्ध का ‘HERO’ भारतीय वायु सेना का मुख्य लड़ाकू विमान जिसे दिसंबर 2019 में सेवानिवृत्त किया गया है ?
Ans: मिग-27 फाइटर जेट

Q: 27- विजडन द्वारा सदी के पांच बेहतरीन खिलाड़ियों की सूची में शामिल भारतीय क्रिकेटर का नाम क्या है ?
Ans: विराट कोहली

Q: 28- वर्ल्ड रेपिड महिला शतरंज चैंपियनशिप 2019 का खिताब किसने जीता है ?
Ans: कोनेरू हंपी 


No comments:

Post a Comment

Tranding Post

RPSC 2nd Grade Teacher 2022 Exam Date Schedule

RPSC Announced Tentative Exam Date 2022 schedule for below mentioned Competitive Exams  RPSC द्वारा विभिन्न संवीक्षा/भर्ती परीक्षाएं निम्नां...

Top 10 Posts